मटियाला नगर निगम चुनाव: आम आदमी के अलावा अभी किसी पार्टी का प्रत्‍याशी तय नहीं

 आगामी 15 मई को दिल्ली के मटियाला विधान सभा में नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं। पार्टियों में चुनाव को लेकर भारी जोश और उत्सुकता है। सफाई को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए पार्टियां अपने-अपने दावे पेश कर रहीं हैं।

मटियाला का आने वाला नगर निगम चुनाव कई मायने में खास हो जाता है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की विधानसभा में हुई जीत को निगम में भी दोहराना चाहेगी, वहीं भारतीय जनता पार्टी निगम में अपने कब्‍जे को और मजबूत करना चाहेगी और बिखरी पड़ी कांग्रेस पार्टी जमीन तलाशने की कोशिश करेगी।

फिलहाल तो आम आदमी पार्टी ने ही रमेश मटियाला को अपना प्रत्‍याशी घोषित किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रमेश मटियाल के लिए रैली को भी सम्बोधित भी कर चुके हैं। तो दूसरी तरफ भाजपा और कांग्रेस में अभी तक उम्‍मीदवारों को तय करने मे ही माथापच्‍ची चल रही है।

कांग्रेस पार्टी और भाजपा अपने अंतर्कलह से नहीं उबर पा रही हैं। कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व विधायक एक नाम पर सहमति नहीं बना पा रहे हैं। पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने बीजेपी से कांग्रेस में आये मुकेश सिन्हा की पत्नी व सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सुधा सिन्हा का नाम प्रस्तावित किया है और पूर्व विधायक सोमेश शौकीन ने मनोज गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा है। बीजेपी भी द्वंद्व में फंसी हुई दिखती है।

Source - indiaspeaksdaily

Comments

Popular posts from this blog

Ramesh Matiala exposed BJP for 'poor state' of MCD schools

Ramesh Matiala - आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने दिल्ली में शुरु किया सदस्यता अभियान