रमेश मटियाला - आपसी सहयोग से मटियाला बनेगा आदर्श वार्ड

 




 मटियाला वार्ड को साफ-सुथरा रखने की ओर नियमित तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय निगम पार्षद व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष रमेश मटियाला ने कहा कि वह रोजाना वार्ड के किसी न किसी हिस्से का दौरा कर वहां के लोगों से मुलाकात कर समस्याओं की जानकारी लेते हैं ताकि उनका समाधान किया जा सके।

उन्होंने बताया कि मटियाला वार्ड को समस्याओं से मुक्त बनाकर आदर्श क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकता है। इस काम में जनता से उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। इस सहयोग के बूते ही मिलजुलकर सभी समस्याओं का समाधान हो रहा है। लोगों की मुख्य समस्याएं एलईडी बल्व व सफाई से जुड़ी हैं। इन समस्याओं की पूरी जानकारी लेने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि लोगों को पर्यावरण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। क्षेत्र के पार्को में समय-समय पर पौधरोपण किया जाएगा। इस कार्य में स्थानीय आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को साथ लिया जाएगा। वार्ड की जो भी समस्याएं हैं, उनके समाधान के लिए मिलजुलकर प्रयास हो रहा है। ऐसे अधिकारी या कर्मचारी जो अपने कार्यो को सही तरीके से नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन यदि उनका रवैया सहयोगात्मक रहा तो उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।


Source - Danik Jagran 

Comments

Popular posts from this blog

Ramesh Matiala exposed BJP for 'poor state' of MCD schools

मटियाला नगर निगम चुनाव: आम आदमी के अलावा अभी किसी पार्टी का प्रत्‍याशी तय नहीं

Ramesh Matiala - आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने दिल्ली में शुरु किया सदस्यता अभियान