रमेश मटियाला - समस्याओं के समाधान पर है ध्यान

 




मटियाला वार्ड को साफ सुथरा रखने की ओर नियमित तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय निगम पार्षद रमेश मटियाला ने कहा कि वह रोजाना वार्ड के किसी न किसी हिस्से का दौरा कर वहां लोगों से मुलाकात कर समस्याओं की जानकारी लेते हैं ताकि इनका समाधान किया जा सके।

रमेश मटियाला ने बताया कि उनके वार्ड में एक तरफ द्वारका है तो दूसरी ओर अनियमित कॉलोनियां। दोनों जगहों पर समस्याओं की प्रकृति में अंतर है। इन दिनों जैन कॉलोनी का दौरा कर समस्याओं का जायजा लिया जा रहा है। वहां लोगों की मुख्य समस्याएं एलईडी बल्ब और सफाई से जुड़ी है। इन समस्याओं की पूरी जानकारी लेने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बारिश के समय इन दिनों वार्ड में जगह जगह पौधरोपण पर भी जोर है। अभी तक स्कूलों और पार्को में पौधरोपण पर जोर रहा है। स्कूलों में पौधरोपण में बच्चों को साथ लिया जाता है ताकि वे भी पौधरोपण के प्रति जागरुक हों और अपनी जिम्मेदारी को समझें। वहीं उपनगरी द्वारका में पार्को में समय समय पर पौधरोपण किया जा रहा है। इस कार्य में स्थानीय आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का सहयोग लिया जा रहा है। वार्ड की जो भी समस्याएं हैं, उनके समाधान के लिए मिलजुलकर प्रयास हो रहा है। हमारी पूरी कोशिश है कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरा जाए। खास बात यह है कि जनता से मुझे पूरा सहयोग भी मिल रहा है। इस सहयोग के बूते ही मिलजुलकर सभी समस्याओं का समाधान हो रहा है।



Source - Danik Jagran 

Comments

Popular posts from this blog

Ramesh Matiala exposed BJP for 'poor state' of MCD schools

मटियाला नगर निगम चुनाव: आम आदमी के अलावा अभी किसी पार्टी का प्रत्‍याशी तय नहीं

Ramesh Matiala - आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने दिल्ली में शुरु किया सदस्यता अभियान