वार्ड की सफाई की ओर है पूरा ध्यान : रमेश मटियाला

 



मटियाला एक ऐसा वार्ड है, जिसमें ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी इलाके भी आते हैं। दोनों जगहों की अपनी-अपनी समस्याएं हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा जोर वार्ड में सफाई अभियान पर दिया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि हर घर से कूड़ा उठाया जाए और वार्ड को साफ-सुथरा रखा जाए। इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। ये बातें निगम पार्षद रमेश मटियाला ने कहीं।

उन्होंने कहा कि पहले से इलाके में तीन ऑटो टिपर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूरे वार्ड की सफाई में परेशानी आ रही है, जिसे देखते हुए दो टेंपो निगम की ओर से पास कराए गए हैं। अगले कुछ दिनों में ये टेंपो वार्ड में आए जाएंगे और लोगों की परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्को के रखरखाव पर ध्यान दिया जा रहा है। जहां भी वॉ¨कग ट्रैक टूटे हुए हैं, उनको ठीक कराने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पार्को में हरियाली कायम रहे, जिससे इनमें पौधरोपण भी हो रहा है। वहीं, लोगों को भी इसको लेकर जागरूक किया जा रहा है। पिछले दिनों वार्ड में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के तरीके के बारे में लोगों को बताया गया। कॉलोनी में नालियों की सफाई चल रही है, जिससे कि बारिश के दौरान लोगों को जलजमाव की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।


Source - Danik Jagran

Comments

Popular posts from this blog

Ramesh Matiala exposed BJP for 'poor state' of MCD schools

मटियाला नगर निगम चुनाव: आम आदमी के अलावा अभी किसी पार्टी का प्रत्‍याशी तय नहीं

Ramesh Matiala - आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने दिल्ली में शुरु किया सदस्यता अभियान