वार्ड के पार्को में बच्चों के लिए लगाए गए आर्कषक झूले : रमेश मटियाला

 



लोगों को सैर के लिए एक अच्छे पार्क की जरूरत होती है। पार्क में बड़ों के अलावा बच्चे भी सैर के लिए जाते हैं। मटियाला वार्ड के अंतर्गत कई पार्को में बच्चों के लिए आकर्षक झूले लगाए गए हैं। स्थानीय निगम पार्षद रमेश मटियाला बताते हैं कि झूलों के लगने से बच्चे तो खुश हैं ही, साथ ही हरियाली की हिफाजत भी हो रही है।

मटियाला बताते हैं कि झूले नहीं होने पर बच्चे पार्क में खुली जगह पर खेलने लगते हैं। खेलने के दौरान सैर कर रहे लोगों को चोट लगने का भी डर बना रहता है। खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों के दौरान हरियाली को भी नुकसान पहुंचता है। इस बात को देखते हुए ही झूलों का इंतजाम किया गया है। ये झूले जैन पार्क, मंसाराम पार्क, शिव मंदिर वाला पार्क एवं अन्य जगहों पर लगाए गए हैं। इसके अलावा सहयोग विहार पार्क में ओपन जिम लगाया गया है। वह बताते हैं कि पार्को के विकास के अलावा क्षेत्र में रोशनी का इंतजाम भी उनकी प्राथमिकता है। आरडब्ल्यूए से संपर्क कर वार्ड में ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां जरूरत के बावजूद स्ट्रीट लाइट के खंभे नहीं हैं या ऐसे खंभे हैं, जिनमें बल्व नहीं लगे हैं।

Source - Danik Jagran 

Comments

Popular posts from this blog

Ramesh Matiala exposed BJP for 'poor state' of MCD schools

मटियाला नगर निगम चुनाव: आम आदमी के अलावा अभी किसी पार्टी का प्रत्‍याशी तय नहीं

Ramesh Matiala - आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने दिल्ली में शुरु किया सदस्यता अभियान