बारिश बीतने के बाद जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत : रमेश मटियाला




आने वाले समय में मटियाला वार्ड के निवासियों को हर क्षेत्र में विकास कार्य देखने को मिलेंगे। चाहे सड़क निर्माण हो या पार्को का सुंदरीकरण, हर क्षेत्र में विकास का खाका तैयार कर लिया गया है। निगम पार्षद व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता रमेश मटियाला बताते हैं कि इस बात की पूरी कोशिश होगी कि मटियाला वार्ड विकास के मामले में आदर्श वार्ड बनकर अन्य वार्डो के लिए एक उदाहरण बने।

रमेश बताते हैं कि सबसे बड़ी समस्या जर्जर सड़क की है। वार्ड की प्रमुख सड़कों की दशा ठीक नहीं होने से कई समस्याएं आ रहीं हैं। बारिश बीतते ही सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू होगा। मटियाला मेन रोड, मंसाराम पार्क रोड, राजापुरी की ओर जाने वाली सड़क के कार्यो का प्रारूप तैयार है। करीब दो करोड़ की लागत से यहां विकास कार्य कराए जाएंगे। क्षेत्र में जितने भी पार्क हैं वहां सुंदरीकरण कराया जाएगा। मानसून के दौरान सभी पार्को में पौधरोपण किया जाएगा। इस कार्य में जनसहभागिता हो इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा।

रमेश ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत वार्ड में जगह-जगह बायो टायलेट बनाने का कार्य शुरू होगा। अभी शुरुआत में दो जगह चयनित कर लिए गए हैं। इनमें सहयोग विहार व मटियाला रोड शामिल हैं। यहां जल्द ही कार्य शुरू होगा। भविष्य में अन्य जगहों पर यदि जरूरत महसूस होगी तो वहां भी कार्य शुरू किए जाएंगे। 


Source - Danik Jagarn

Comments

Popular posts from this blog

Ramesh Matiala exposed BJP for 'poor state' of MCD schools

मटियाला नगर निगम चुनाव: आम आदमी के अलावा अभी किसी पार्टी का प्रत्‍याशी तय नहीं

Ramesh Matiala - आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने दिल्ली में शुरु किया सदस्यता अभियान